मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर-नर्स 30 को देंगे:बहराइच में काम न करने का ऐलान, उठाएंगे मांगें

Nov 26, 2026 - 16:34
0
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर-नर्स 30 को देंगे:बहराइच में काम न करने का ऐलान, उठाएंगे मांगें
बहराइच में मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्य के डॉक्टर और नर्स अपनी लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर 30 नवंबर को सांकेतिक धरना देंगे। उन्होंने कहा है कि धरने के दौरान अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं और मरीजों का इलाज जारी रहेगा। संकाय सदस्यों के मुताबिक, वे अपनी समस्याओं के बारे में संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित में बता चुके हैं। उनका कहना है कि अब तक समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सदस्यों ने सर्वसम्मति से 30 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक धरना देने का फैसला किया है। यह धरना मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष संख्या 06 के सामने होगा। संकाय सदस्यों ने कहा कि धरना शांतिपूर्ण और अनुशासित रहेगा। इस दौरान अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं चलती रहेंगी और मरीजों के इलाज में रुकावट नहीं आने दी जाएगी। धरने से पहले मेडिकल कॉलेज प्रशासन लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है, इस पर संकाय सदस्यों की नजर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User