नो एंट्री में घुसे कैंटर ने सब्जी विक्रेता को कुचला:रामपुर में साइकिल सवार की मौत, ड्राइवर भागा

Nov 26, 2026 - 15:13
0
नो एंट्री में घुसे कैंटर ने सब्जी विक्रेता को कुचला:रामपुर में साइकिल सवार की मौत, ड्राइवर भागा
रामपुर में नो एंट्री के बावजूद शहर में भारी वाहनों की आवाजाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। गुरुवार दोपहर परशुराम चौक पर नो एंट्री में घुसे आयशर कैंटर ने साइकिल सवार सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। अजीतपुर नई बस्ती निवासी शरीफ साइकिल से फेरी लगाकर सब्जी बेचते थे। गुरुवार को वह मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान परशुराम चौक पर कैंटर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शरीफ सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे थे शरीफ हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच कैंटर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बेटे की तहरीर पर दर्ज होगा मुकदमा उप निरीक्षक भीम सेन ने बताया कि मृतक के परिजन मौके पर आ गए हैं। उनके बेटे हनीफ की ओर से कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। स्टार चौराहे पर भी हो चुका है हादसा शहर में भारी वाहनों की आवाजाही से पहले भी जानलेवा हादसे हो चुके हैं। कुछ दिन पहले स्टार चौराहे पर डंपर की टक्कर से ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई थी। अब परशुराम चौक पर कैंटर की टक्कर से सब्जी विक्रेता की जान चली गई। नो एंट्री व्यवस्था पर उठे सवाल लगातार हो रहे हादसों ने शहर में नो एंट्री व्यवस्था और भारी वाहनों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नो एंट्री के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही से होने वाले हादसों पर रोक लग सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User