जालौन के 30 स्थलों पर मनाया गया संविधान दिवस:संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर लिया मूल्यों की रक्षा का संकल्प

Nov 26, 2026 - 16:51
0
जालौन के 30 स्थलों पर मनाया गया संविधान दिवस:संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर लिया मूल्यों की रक्षा का संकल्प
जालौन में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर जिले के 30 स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री के लखनऊ स्थित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। वहीं, कई स्थानों पर सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया। उमरारखेड़ा स्थित महर्षि संत रविदास स्थल पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और जिलाधिकारी समीर ने लोक भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इसके बाद दोनों ने डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। सभी ने संविधान के मूल आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने के साथ देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महर्षि संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। जिले के सभी 30 स्थलों पर जनभागीदारी के साथ संविधान दिवस मनाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User