अयोध्या में मिला 28 साल के युवक का शव:5-7 दिन से इलाके में घूम रहा था, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी

Nov 27, 2026 - 11:48
0
अयोध्या में मिला 28 साल के युवक का शव:5-7 दिन से इलाके में घूम रहा था, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी
अयोध्या के रुदौली थाना क्षेत्र में गुलचप्पा ठोकर के पास आम के पेड़ के नीचे करीब 28 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अयोध्या की मोर्चरी भेज दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान कराने में जुटी है। 5-7 दिन से क्षेत्र में मांग रहा था भीख पुलिस के मुताबिक, वजीरगंज निवासी राम सजीवन ने गुलचप्पा ठोकर के पास पेड़ के नीचे युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि युवक पिछले 5-7 दिनों से इलाके में घूमकर भीख मांग रहा था। उसकी उम्र करीब 28 साल बताई गई है। हरे रंग का स्वेटर और लोअर पहने था युवक पुलिस के अनुसार, मृतक की लंबाई करीब पांच फीट और रंग गोरा है। उसने मटमैले हरे रंग का फूलदार स्वेटर और गेहूं रंग का लोअर पहन रखा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। सोशल मीडिया के जरिए भी युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटे तक पहचान कराने का प्रयास करेगी पुलिस प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने शुक्रवार को बताया कि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस 72 घंटे तक उसकी पहचान कराने का प्रयास करेगी। इसके बाद पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मौके का निरीक्षण अपराध निरीक्षक अब्दुल रहमान खान और उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ किया। पुलिस का कहना है कि मौके पर कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User