मथुरा में बरामद हुआ ढाई टन दूषित पनीर:आधी रात को खाद्य विभाग ने की कार्यवाही, राजस्थान से लाकर की जा रही थी सप्लाई

Nov 06, 2026 - 06:06
0
मथुरा में बरामद हुआ ढाई टन दूषित पनीर:आधी रात को खाद्य विभाग ने की कार्यवाही, राजस्थान से लाकर की जा रही थी सप्लाई
दिवाली पर मुनाफाखोर मथुरा में बड़े पैमाने पर दूषित और मिलावटी पनीर की सप्लाई करने की तैयारी में थे। यह पनीर राजस्थान के डीग जिले से मंगाया गया था। आधी रात को खाद्य विभाग को सूचना मिली तो टीम सक्रिय की गई। टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कार्यवाही करते हुए 25 कुंतल पनीर जब्त कर उसे नष्ट कर दिया। इस दौरान टीम ने पनीर के दो सैंपल भी लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए। नेशनल हाईवे पर की चेकिंग गुरुवार की रात डेढ़ बजे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को सूचना मिली कि राजस्थान के डीग जिले के कामां कस्बे से नकली और दूषित पनीर मथुरा लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही रात करीब 12 बजे टीम को कोसी के लिए रवाना किया गया। टीम ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद दिल्ली आगरा नेशनल हाई वे पर बठैन गेट पुलिस चौकी के पास चैकिंग शुरू की गई। रात डेढ़ बजे की कार्यवाही रात 1:30 पर खाद्य सुरक्षा और पुलिस की संयुक्त टीम को एक पिकअप गाड़ी संख्या UP 85 CT 4449 आती दिखाई दी। टीम ने इस गाड़ी को चेक करने के लिए रोका। टीम ने जब चेक किया तो उसमें 2500 किलो पनीर भरा हुआ था। टीम ने जब लाए जा रहे पनीर के बारे में गाड़ी चला रहे सलीम से जानकारी की तो वह न तो जरूरी कागज दिखा सका न कोई सही जवाब दे सका। इसके बाद टीम को शक हुआ तो पनीर की जांच की गई। सैंपल लेने के बाद पनीर किया नष्ट खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर ही पिकअप में भरे हुए पनीर के दो सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया। इसके बाद टीम ने गंदगी के बीच रखे दूषित और मिलावटी पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया। पिकअप गाड़ी में मिले पनीर की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश भारती,धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User