धनतेरस पर शामली के बाजारों में उमड़ी भीड़:शामली में सोने के सिक्कों और आभूषण की रही खास मांग

Nov 06, 2026 - 16:32
0
धनतेरस पर शामली के बाजारों में उमड़ी भीड़:शामली में सोने के सिक्कों और आभूषण की रही खास मांग
शामली में धनतेरस पर शुक्रवार को शहर के बाजारों में रौनक छाई रही। गांधी बाजार, पुराना बाजार और नया बाजार में सुबह से ही खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने शुभ मुहूर्त में सजावट का सामान, झाड़ू, बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण और सिक्कों की खरीदारी की। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। सोने के सिक्कों की रही खास मांग इस बार धनतेरस पर सोने के सिक्कों की खरीदारी को लेकर लोगों में खास उत्साह दिखा। इसके अलावा हाथी, चाबी और उल्लू की आकृति वाले सामान भी ग्राहकों की पसंद बने रहे। बर्तनों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। स्टील के साथ पीतल के बर्तनों की खरीदारी भी खूब हुई। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार सामान खरीदते नजर आए। बाजारों में पुलिस की पैदल गश्त, बैरिकेडिंग बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए। बाजारों में पुलिसकर्मी पैदल गश्त करते रहे। प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाई गई और पुलिसकर्मियों की तैनाती कर व्यवस्था संभाली गई। भारी वाहनों और ई-रिक्शा को बाजारों के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे खरीदारों को जाम से राहत मिल सके। सुबह से शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। दुकानदारों को धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User