इटियाथोक से लखनऊ पहुंची अटेवा टीम:पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार

Sep 26, 2026 - 15:06
0
इटियाथोक से लखनऊ पहुंची अटेवा टीम:पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित अटेवा की महारैली में गोंडा की इटियाथोक टीम ने जोरदार भागीदारी दर्ज कराई। भारी बारिश और तूफान के बावजूद प्रदेश भर से जुटे हजारों शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ इटियाथोक के कर्मियों ने भी अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। रैली में ब्लॉक अध्यक्ष शौनक शुक्ला ने कहा कि पुरानी पेंशन किसी का रहम नहीं, बल्कि कर्मचारियों का हक है। जब हम भीषण तूफान के आगे नहीं डिगे, तो इस लड़ाई में अब हमें कोई हरा नहीं सकता। मांग पूरी होने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान इटियाथोक से अमित मिश्रा, विनोद यादव, आनंद यादव, संजय यादव, सोनू भारती, सोनू गुप्ता, मनोज यादव, राकेश वर्मा, पतिराम निषाद व प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User