सरकारी गली पर अवैध कब्जा:शामली में ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
शामली के कैड़ी गांव में सरकारी रास्ते और गली पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी (डीएम) से शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को 12:00 बजे डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में महिपाल, सोनू, प्रवीण, अमित, सोनू पुत्र महिपाल सिंह और प्रिंस पुत्र सुरेश समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों के सामने नौ फुट चौड़ी सरकारी गली थी। आरोप है कि गांव के ही अरविंद, विक्की, संदीप और राजू पुत्रगण वेदप्रकाश ने इस पर कब्जा कर निर्माण कर लिया है। कब्जे के बाद रास्ते की चौड़ाई घटकर करीब पांच फुट रह गई है। इससे ग्रामीणों को बुग्गी और अन्य वाहन निकालने में परेशानी हो रही है। आवश्यक कार्रवाई करने की मांग शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कब्जा हटाने की बात कहने पर उन्हें और उनके परिवार को घर तुड़वाने की धमकी दी जाती है, साथ ही गाली-गलौज और मारपीट भी की जाती है। ग्रामीणों ने शिकायत के साथ कब्जे वाले रास्ते के फोटो भी लगाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर अवैध कब्जा हटवाने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)