इटली की कियारा साइकिल से भारत घूम रहीं:एटा में साझा किए अनुभव, संकिसा और बनारस के बाद नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जाएंगी

Nov 07, 2026 - 09:38
0
इटली की कियारा साइकिल से भारत घूम रहीं:एटा में साझा किए अनुभव, संकिसा और बनारस के बाद नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जाएंगी
इटली की कियारा साइकिल से भारत घूम रही हैं। शुक्रवार को वह एटा जिले के अलीगंज पहुंचीं और अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन को बदलने वाला अनुभव है। कियारा ने बताया कि भारत में अब तक का सफर खूबसूरत और यादगार रहा है। इस दौरान उन्हें अलग-अलग शहरों और कस्बों में लोगों से मिलने और उनकी संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि भारत और इटली के लोगों की जीवनशैली और संस्कृति में काफी अंतर है। भारतीयों का व्यवहार, अपनापन और अतिथि सत्कार उन्हें खास लगा। कियारा ने कहा कि भारत में उन्हें अच्छा और सुरक्षित माहौल महसूस हुआ है। फिलहाल कियारा अलीगंज से संकिसा के लिए रवाना हो रही हैं। संकिसा घूमने के बाद वह बनारस जाएंगी। वहां उनकी गंगा नदी को करीब से देखने की इच्छा है। इसके बाद वह नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका सहित अन्य देशों की यात्रा करने की योजना बना रही हैं। इस दौरान वह अलग-अलग देशों की संस्कृति, परंपराओं और लोगों के जीवन को करीब से समझना चाहती हैं। कियारा ने परिवार के साथ फिर से भारत आने की इच्छा भी जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User