हरदोई में विवाहिता ने लगाए ससुराल-वालों पर आरोप:बोली- ससुर करता था अश्लील हरकत, पति के हैं जेठानी से संबंध

Nov 07, 2026 - 09:38
0
हरदोई में विवाहिता ने लगाए ससुराल-वालों पर आरोप:बोली- ससुर करता था अश्लील हरकत, पति के हैं जेठानी से संबंध
हरदोई से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में, ससुराल पक्ष पर ससुर द्वारा अश्लील हरकत करने और जिंदा जलाने की धमकी देने के साथ-साथ कार व सोने की चैन की मांग को लेकर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में पुलिस ने लखनऊ निवासी 7 आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार दोपहर 1:15 बजे विवाहिता की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़, डीपी एक्ट और आपराधिक धमकी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं जानकारी के अनुसार, पीड़िता का विवाह 26 अप्रैल 2026 को लखनऊ निवासी छोटू गौतम के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से अतिरिक्त दहेज के रूप में कार और सोने की चैन की मांग को लेकर विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। तंग आकर उसे आए दिन गाली-गलौज और मारपीट का सामना करना पड़ा। विवाहिता का कहना है कि ससुर उसपर बुरी नजर रखता था और कई बार उसके साथ अश्लील हरकतें भी कर चुका है। इसके अलावा, पीड़िता ने अपने पति के अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध होने की बात भी कही है। जब पीड़िता ने इस अनैतिक रिश्ते और प्रताड़ना का विरोध किया, तो पति ने पीटा और अपमानित किया। बीते 1 सितंबर को शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच विपक्षी गणों ने पीड़िता को प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके सारे जेवर और कपड़े छीन लिए। मायके पहुंचने पर पीड़िता ने आपबीती बताई उसे केवल पहने हुए कपड़ों में ही घर से भगा दिया। मायके पहुंचने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। आरोपियों ने धमकी दी है कि यदि वह दोबारा घर लौटी या मांग पूरी नहीं हुई, तो उसे जिंदा जलाकर मार दिया जाएगा। इस प्रताड़ना से आहत होकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति समेत ससुर प्यारेलाल, जेठ सुनील, अनिल , सास सीता, अनिल की पत्नी नीतू और चचिया ससुर बाबू पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User