जालौन में 68 पुलिसकर्मियों का तबादला, एक सिपाही निलंबित:एसपी सुरेश चंद्र रावत ने देर रात जारी किए आदेश

Nov 07, 2026 - 23:34
0
जालौन में 68 पुलिसकर्मियों का तबादला, एक सिपाही निलंबित:एसपी सुरेश चंद्र रावत ने देर रात जारी किए आदेश
जालौन में एसपी सुरेश चंद्र रावत ने शनिवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। उन्होंने निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों समेत कुल 68 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है। इनमें कई थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं। निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की नई तैनाती निरीक्षक सुमेन्द्र सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक माधौगढ़ से गुमशुदा सेल-एसजेपीयू भेजा गया है। वहीं, निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक रामपुरा से अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी को कस्बा जालौन चौकी प्रभारी से हटाकर भेंड़ चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि भेंड़ चौकी प्रभारी विनीत कुमार सिंह को कस्बा जालौन चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक संदीप सिंह को पुलिस लाइन से चौकी जेल कोतवाली उरई भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक शिवकरन सिंह को माधौगढ़ से डकोर, अमित कुमार चतुर्वेदी को पुलिस लाइन से आटा और राजेन्द्र कुमार को एएचटी से कोतवाली उरई में तैनाती दी गई है। महिला पुलिसकर्मियों को भी मिली नई जिम्मेदारी तबादले के तहत अन्य पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में भेजा गया है। इनमें न्यायालय सुरक्षा, यूपी-112, मीडिया सेल, फीडबैक सेल, अभियोजन कार्यालय और सम्मन सेल सहित कई इकाइयां शामिल हैं। महिला पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। उन्हें महिला थाना, साइबर थाना, न्यायालय सुरक्षा, परिवार परामर्श केंद्र, एसजेपीयू, डीसीआरवी और शक्ति मोबाइल में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अनुशासनहीनता पर आरक्षी निलंबित वहीं, एसपी सुरेश चंद्र रावत ने यूपी-112 में तैनात आरक्षी दीपेश कुमार को निलंबित कर दिया है। उन पर कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही भी शुरू करा दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User