जौनपुर में दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई दीपावली:नर व्हील क्लब ने बच्चों को मोमबत्तियां और पटाखे वितरित किए

Nov 09, 2026 - 08:05
0
जौनपुर में दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई दीपावली:नर व्हील क्लब ने बच्चों को मोमबत्तियां और पटाखे वितरित किए
जौनपुर के रूहट्टा स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों के स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र में दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं। इस दौरान इनर व्हील क्लब की ओर से बच्चों को मोमबत्तियां, पटाखे और दीपक बनाने वाली मशीन भेंट की गई। इससे बच्चों की रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं, जौनपुर ऑफिशियल ग्रुप के माध्यम से राम मनोहर लोहिया संस्थान, लखनऊ के डॉ. सौरभ पांडेय ने बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेन, पेंसिल सहित शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इसके बाद बच्चों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में सचिव किरन, अमित गुप्ता, रोहित पांडेय, राहुल पाठक, सविता पाठक, सर्वेश मौर्य, संदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, नवीन मिश्रा और डॉ. मंजू मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User