आगरा में धुंध के बीच निकली हल्की धूप:14 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम, तापमान में गिरावट
आगरा में सोमवार सुबह से हल्की धूप खिल रही है। तड़के धुंध के साथ ही ठंड का असर बना हुआ है। धूप में नरमी होने और हवा शांत रहने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। दिन में मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कल भी सुबह धुंध या कोहरा छा सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम साफ रहेगा। 14 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं, तेज हवाएं चल सकती हैं। मगर, बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। भाई दूज तक मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव
मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिवाली पर दिन और रात दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को 31.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान शनिवार 17.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 16.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अक्टूबर में सामान्य से 53% कम बारिश मानसून के बाद 29 और 30 अक्टूबर को हुई बूंदाबांदी के बाद बारिश के रिकॉर्ड के थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन सामान्य से अभी भी काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 8 नवंबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 18.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 53 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में बारिश की कमी बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)