झांसी में आतिशबाजी के बाद हवा में प्रदूषण बढ़ा:AQI 130 के पार, ये इस महीने में सबसे ज्यादा, रोगियों के लिए खतरनाक
झांसी में दिवाली की रात हुई जोरदार आतिशबाजी के बाद हवा में प्रदूषण बढ़ गया है। सोमवार सुबह 10 बजे झांसी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 131 पहुंच गया। ये नवंबर महीने में सबसे ज्यादा है। ऐसे में फेफड़ों, अस्थमा और हृदय रोगों से पीड़ित लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इधर, ठंड ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात का तापमान 16.7 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है। आतिशबाजी के बाद बढ़ता गया प्रदूषण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शिवाजी नगर स्थित स्टेशन के अनुसार- झांसी की आबोहवा दिवाली की रात 10 बजे तक संतोषजनक स्थिति में थी। AQI भी 70 था। इसके बाद पूरे शहर में जोरदार आतिशबाजी हुई। देर रात तक चली आतिशबाजी के बाद प्रदूषण बढ़ता चला गया। ये रात 3 बजे AQI 80 हो गया। इसके बाद आज सुबह 7 बजे 100 पार हुआ। जो 9 बजे 122 पर पहुंच गया। AQI तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि अभी भी झांसी ऐलो जोन में है और स्थिति मॉडरेट है। पिछली दिवाली से स्थिति बेहतर पिछली दिवाली की अपेक्षा इस बार प्रदूषण की स्थिति बेहतर नजर आ रही है। पिछले साल दिवाली पर AQI 189 पहुंच गया था। इस बार आज सुबह 10 बजे AQI 131 पर पहुंच गया। हालांकि अभी इसमें लगातार तेजी देखी जा रही है। इससे पहले दो नंबर को AQI 114 पहुंच गया था। जबकि इस साल में हाईएस्ट AQI 17 अक्टूबर को 135 रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)