आज अखबार नहीं, हरदोई की कल की बड़ी खबरें:महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन शादी की, दीपावली पर घर लौट रहे किशोर की मौत
आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर हरदोई की कल की बड़ी खबरें पढ़िए… महिला को नशीला पदार्थ देकर जबरन शादी कराने का आरोप, हरदोई में बोली- बंधक बनाकर रखा हरदोई में बिहार की एक विवाहित महिला ने नशीला पदार्थ खिलाकर बंधक बनाने और मानसिक रूप से परेशान युवक से जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। वहीं, युवक के बहनोई का दावा है कि महिला ने अपनी मर्जी से शादी की थी और इसका वीडियो भी उनके पास है।
दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच पुलिस मामले की जांच कर रही है और शादी कराने वाले बिचौलिए की तलाश में जुटी है। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे महिला के मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर मामला सामने आया। पढ़ें पूरी खबर…
दीपावली पर गांव लौटे किशोर की सड़क हादसे में मौत, 2 दोस्त घायल हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर शनिवार देर शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पढ़ें पूरी खबर… हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव, रातभर लापता था हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के लिलवल गांव में रविवार सुबह 40 साल के मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। गांव के बाहर बांस कोठी के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर… हरदोई में युवक ने फंदा लगाकर जान दी, फूफा के घर से दो दिन पहले लौटा था हरदोई में फूफा के यहां से दो दिन पहले ही अपने घर लौटे 20 साल के युवक ने कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है। शनिवार की देर शाम करीब 7:15 बजे उसका शव लटका मिला। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)