जमीन के विवाद में दोनों पक्षों के 5 लोग घायल:ललितपुर के तुर्का गांव में लाठी-डंडे चले, एक पक्ष के 3 और दूसरे के 2 घायल
ललितपुर के थाना बार क्षेत्र के तुर्का गांव में शुक्रवार रात करीब 8 बजे जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हो गए। एक पक्ष के 3 और दूसरे पक्ष के 2 लोग घायल हैं। गांव के साहब सिंह (32) पुत्र भैरव प्रसाद ने बताया कि 15 दिन पहले उनकी 1 एकड़ 80 डिसमिल जमीन की हदबंदी हुई थी। उनका आरोप है कि पड़ोसी जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव था। साहब सिंह के मुताबिक, शुक्रवार रात वह अपने भाई प्रज्ञा पाल सिंह के साथ घर के बाहर बैठे थे। तभी पड़ोसी महेंद्र सिंह अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए प्रज्ञा पाल सिंह के 16 वर्षीय बेटे आशिक के साथ भी मारपीट की गई। इस पक्ष के तीनों लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा। दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)