गोरखपुर में RO की दुकान में लगी आग, मची अफरातफरी:जल गया इलेक्ट्रानिक का सामान, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया
गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात आरओ की दुकान में आग लग गई। जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया।आस-पास के दुकानदार बाल्टी से पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश करते रहे। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक 45 मिनट में आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दुकान में रखा इलेक्ट्रानिक का सामान जलकर राख हो गया। सूर्यविहार कॉलोनी में स्थित शिवांसी इंटरप्राइजेज (RO) दुकान में रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। सूचना पर तिवारीपुर पुलिस और फायर सर्विस मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया। इस दौरान सूर्यविहार चौराहे पर लोग धनतेरस का बाजार कर रहे थे। आग लगते ही वहां सैकड़ों लोग सड़क किनारे जुट गए। आग आसपास की दुकानों या मकानों तक नहीं फैल पाई। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़े नुकसान से बचाव हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)