जंगली कुत्ते ने बच्ची को 4 जगह काटा:मुंह, हाथ, पैर और पीठ पर काटा, घर के बाहर खेलते समय किया हमला

Nov 09, 2026 - 12:17
0
जंगली कुत्ते ने बच्ची को 4 जगह काटा:मुंह, हाथ, पैर और पीठ पर काटा, घर के बाहर खेलते समय किया हमला
ललितपुर के बार कस्बे में रविवार शाम घर के बाहर खेल रही 8 साल की खुशी पर जंगली कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसे मुंह, हाथ, पैर और पीठ पर काटा। रात 1 बजे परिजन उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। खुशी, मोहल्ला डिमरौला निवासी मुकेश की बेटी है। घटना शाम करीब 7 बजे थाना बार इलाके में हुई। खुशी अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। कुत्ते को हमला करते देख बाकी बच्चे वहां से भाग गए। बच्चों की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, तब तक कुत्ता भाग चुका था। घायल खुशी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां उसका इलाज किया गया और इंजेक्शन लगाए गए। खुशी के पिता मुकेश ने बताया कि कुत्ता पागल था और जंगल की तरफ से गांव में आया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User