हाथरस में आज अखबार नहीं, पढ़िए कल की बड़ी खबरें:आतिशबाजी करते समय 12 लोग झुलसे, युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
हाथरस में दीपावली पर आतिशबाजी चलाते समय रविवार रात अलग-अलग जगहों पर 12 लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कुछ मरीजों के परिजन उन्हें जिला अस्पताल से निजी अस्पताल ले गए। पूरी खबर पढ़ें हाथरस में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला हाथरस के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के सिखरा गांव में 32 वर्षीय पुष्पेंद्र तिवारी का शव गांव के बाहर आज रविवार की शाम 7:00 बजे के लगभग पेड़ पर लटका मिला। वह दो दिन से घर से गायब था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौत हाथरस के हसायन कोतवाली क्षेत्र के कटाई गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 25 साल के युवक की मौत हो गई। वह दीपावली के लिए घर की सफाई कर रहा था। इसी दौरान लोहे की सरिया बिजली के तार से छू गई और करंट लगने से उसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना शनिवार देर रात की है। पूरी खबर पढ़ें दीपावली पर रोशनी से नहाया शहर हाथरस शहर और देहात में आज रविवार को दीपावली का पर्व मनाया गया। लोगों ने घरों और दुकानों में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)