जनपद न्यायाधीश ने संविधान मूल्यों और कर्तव्यों का संदेश दिया:प्रयागराज के सीएवी इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर एक संविधान’ कार्यक्रम हुआ

Nov 26, 2026 - 16:51
0
जनपद न्यायाधीश ने संविधान मूल्यों और कर्तव्यों का संदेश दिया:प्रयागराज के सीएवी इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर एक संविधान’ कार्यक्रम हुआ
संविधान दिवस पर गुरुवार को प्रयागराज के सीएवी इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर एक संविधान’ थीम पर कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों और आम लोगों को संवैधानिक मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की शपथ के साथ हुई। इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज ने ‘संविधान संवाद समारोह’ आयोजित किया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शेषमणि त्रिवेणी, एडीजे अध्य प्रताप सिंह प्रथम और प्राधिकरण की सचिव प्रदीप्ति सिंह ने संवाद के जरिए संविधान की महत्ता बताई। उन्होंने लोगों से अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने को कहा। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. संतोष कुमार राय, सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज केसरी और मेजर कैलाश प्रसाद मौजूद रहे। विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्याएं, स्काउट एंड गाइड और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। आयोजन में स्कूल के प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारी मेजर केके प्रसाद, शिक्षकगण, स्काउट हेड और स्काउट दल का योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User