चाइनीज मांझे से सिपाही की गर्दन कटी:बाइक समेत सड़क पर गिरा, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Nov 19, 2026 - 22:58
0
चाइनीज मांझे से सिपाही की गर्दन कटी:बाइक समेत सड़क पर गिरा, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
लखीमपुर में गुरुवार शाम को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक सिपाही घायल हो गया। बाइक से जा रहे सिपाही उमेश कुमार की गर्दन में मांझा फंस गया। इससे उनकी गर्दन पर गहरा कट लग गया। हादसे के बाद वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर उनकी पत्नी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अचानक गर्दन में फंस गया मांझा उमेश कुमार की तैनाती नीमगांव थाने में है। वर्तमान में उनकी पुलिस लाइन में सीआर ड्यूटी लगी हुई है। वह बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्राना चौकी इलाके में अचानक चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। मांझे से गर्दन कटने के कारण वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। नीमगांव थाना प्रभारी ने की पुष्टि नीमगांव थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीर गौतम ने बताया कि सिपाही उमेश कुमार थाने में तैनात हैं और वर्तमान में पुलिस लाइन में सीआर ड्यूटी कर रहे हैं। चाइनीज मांझे की चपेट में आने से उनकी गर्दन में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रतिबंध के बावजूद बिक्री पर उठे सवाल प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पतंग उड़ाने का सीजन शुरू होने के साथ ऐसे हादसों की आशंका भी बढ़ रही है। सवाल है कि प्रतिबंधित मांझा दुकानों तक कैसे पहुंच रहा है और इसकी बिक्री रोकने के लिए जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User