जुनसुटी के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिता में नौ पदक जीते:मथुरा की ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा में प्रदर्शन के बाद जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बनाई जगह

Nov 22, 2026 - 17:38
0
जुनसुटी के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिता में नौ पदक जीते:मथुरा की ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा में प्रदर्शन के बाद जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बनाई जगह
मथुरा में परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय जुनसुटी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ पदक अपने नाम किए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर खिलाड़ियों ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी भी पेश की है। जयगुरुदेव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य शोभाराम यादव और जिला व्यायाम शिक्षक प्रभुकांत उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता का संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, इसदेव तिवारी, रोहताश सिंह और हर्षित सोलंकी के निर्देशन में हुआ। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय जुनसुटी के विद्यार्थियों ने टीम प्रभारी डॉ. सीबी सिंह के नेतृत्व में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हीरो ने द्वितीय और भूमि शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में किशोरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती के बालक वर्ग में राघव ने प्रथम और शिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बालिका वर्ग की कुश्ती में भूमि शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में किशोरी ने 10 फुट 8 इंच की छलांग लगाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गौरव ने टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और टीम को द्वितीय स्थान तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर टीम प्रभारी डॉ. सीबी सिंह, रूप सिंह कुशवाह, ग्राम प्रधान राजेंद्र शर्मा और गुलाब सिंह नेताजी सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User