डीएम ने चार कॉलेजों के मतदाता कैंपों का निरीक्षण किया:मथुरा में फॉर्म-6, 7 और 8 की जानकारी ली; 2,263 मतदान केंद्रों पर बीएलओ रहे मौजूद

Nov 22, 2026 - 17:38
0
डीएम ने चार कॉलेजों के मतदाता कैंपों का निरीक्षण किया:मथुरा में फॉर्म-6, 7 और 8 की जानकारी ली; 2,263 मतदान केंद्रों पर बीएलओ रहे मौजूद
मथुरा में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों पर लगाए गए विशेष कैंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता पंजीकरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वी.डी.पी. राजकीय इंटर कॉलेज, ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज, एएसएम पॉलिटेक्निक और बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित विशेष कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद बीएलओ से अब तक प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की जानकारी ली। साथ ही आवेदनों के निस्तारण और पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के सभी 2263 मतदेय स्थलों पर बीएलओ उपस्थित रहे। उन्होंने कैंपों में आने वाले लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और अपात्र नामों को हटवाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि विशेष अभियान में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी से काम करें। खासकर ऐसे युवा, महिलाएं और पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें चिह्नित कर फॉर्म-6 भरवाया जाए। किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल होने से नहीं छूटना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी जरूरी है। मतदाता सूची में नाम दर्ज होना मतदान के अधिकार का पहला कदम है। उन्होंने लोगों से स्वयं जागरूक होने के साथ परिवार और आसपास के युवाओं एवं महिलाओं को भी पंजीकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User