मथुरा में अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई:पुराने बस स्टैंड से होली गेट तक हटाए अस्थायी कब्जे, यातायात सुचारू करने का लक्ष्य
मथुरा में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह के नेतृत्व में टीम ने पुराने बस स्टैंड से होली गेट चौराहे तक कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। नगर निगम की टीम ने दुकानों के बाहर रखा सामान और रास्ते में बाधा बन रहे अन्य अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। इससे सड़क पर आवागमन सुचारु हुआ और राहगीरों को राहत मिली। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को दोबारा सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर रखने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)