कांग्रेस ने मौलाना आजाद की जयंती मनाई:जियाउर्रहमान बोले- शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के लिए उनका योगदान याद किया जाएगा

Nov 11, 2026 - 17:03
0
कांग्रेस ने मौलाना आजाद की जयंती मनाई:जियाउर्रहमान बोले- शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के लिए उनका योगदान याद किया जाएगा
बुलंदशहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार शाम 4 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रख्यात शिक्षाविद् मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने मौलाना आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद का देश की आजादी के आंदोलन में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ ही आजाद भारत की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान किया। देश में आधुनिक शिक्षा के विस्तार, वैज्ञानिक सोच और शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनका जीवन त्याग, संघर्ष, शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद का मानना था कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की तरक्की की सबसे मजबूत नींव होती है। आज के दौर में शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है और आम लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में मौलाना आजाद के विचार और आदर्श पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ शिक्षा, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन वशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि वर्मा, साजिद गाजी, नईम मंसूरी, मुकेश रजक, सचिन वशिष्ठ, विष्णु शर्मा, सादिक सैफी, सुरेश, मनीष चतुर्वेदी, साहिल खान, लुकमान चौहान सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User