स्वच्छता सर्वेक्षण में नोएडा का जलवा:देश में छठा स्थान, यूपी में लगातार पहले नंबर पर; सुपर स्वच्छ लीग में भी जगह बरकरार

Nov 11, 2026 - 17:03
0
स्वच्छता सर्वेक्षण में नोएडा का जलवा:देश में छठा स्थान, यूपी में लगातार पहले नंबर पर; सुपर स्वच्छ लीग में भी जगह बरकरार
स्वच्छता के मामले में नोएडा ने एक बार फिर अपनी मजबूत स्थिति साबित की है। स्वच्छ सर्वेक्षण में नोएडा ने उत्तर प्रदेश में लगातार अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। वहीं, ऑल इंडिया रैंकिंग में भी बड़ी छलांग लगाते हुए 2023 की 14वीं रैंक के मुकाबले इस बार छठा स्थान हासिल किया है। शहर ने देश के शीर्ष स्वच्छ शहरों में अपनी जगह मजबूत की है। नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक, वर्ष 2018 में स्वच्छ सर्वेक्षण में नोएडा 324वें स्थान पर था। इसके बाद शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार सुधार किया। वर्ष 2021 में नोएडा देश के शीर्ष पांच शहरों में शामिल रहा। वर्ष 2022 में 7500 में से 6332 अंक हासिल कर पांचवीं रैंक प्राप्त की। वहीं, 2023 में 9500 में से 8117 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते नोएडा को सुपर स्वच्छ लीग (गोल्डन सिटी) में शामिल किया गया। इस श्रेणी में शहर ने स्वच्छता के सभी मानकों पर काम किया। इस साल भी नोएडा ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर सुपर स्वच्छ लीग में अपनी जगह बरकरार रखी है। इसके अलावा नोएडा को 5-स्टार गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी) रेटिंग और वाटर प्लस प्रमाणन भी मिला है। इन उपलब्धियों के साथ नोएडा देश के 23 विशिष्ट सुपर स्वच्छ लीग (गोल्डन सिटी) शहरों में शामिल है। सफाई व्यवस्था में लगातार हो रहा सुधार प्राधिकरण के अनुसार, यह उपलब्धि शहर के नागरिकों की भागीदारी और अधिकारियों के प्रयासों का नतीजा है। सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और अन्य स्वच्छता मानकों पर लगातार काम किया जा रहा है। प्राधिकरण ने आने वाले वर्षों में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए तकनीक और कार्यप्रणाली में सुधार करने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User