कानपुर देहात पहुंचे BJP के जिला प्रभारी शिव महेश दुबे:कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत; बोले- बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करें
कानपुर देहात में भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी शिव महेश दुबे सोमवार को कानपुर देहात पहुंचे। दोपहर करीब 2 बजे महटौली में कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। इसके बाद वे माती स्थित जिला कार्यालय पहुंचे। यहां महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, विधायक पूनम शंखवार और जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी समेत पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला प्रभारी शिव महेश दुबे ने अपने संबोधन में कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने देश के विभाजन और धारा 370 का जिक्र करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के फैसलों को देशहित से जोड़ा। उन्होंने धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण और उज्ज्वला योजना का भी उल्लेख किया। सपा सरकार पर कानून व्यवस्था और नौकरियों को लेकर निशाना शिव महेश दुबे ने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार पर कानून व्यवस्था और नौकरियों में कथित भेदभाव के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में काम कर रही है। साथ ही उन्होंने 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने भी कांग्रेस पर देश को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की। जिलाध्यक्ष बोलीं- नए प्रभारी के आने से संगठन को नई ऊर्जा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि जिला प्रभारी के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी अभियानों को सफल बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन बबलू शुक्ला ने किया। इस दौरान महामंत्री सत्यम सिंह चौहान, पूर्व विधायक निर्मला शंखवार, ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री रीता कठेरिया, पूर्व प्रत्याशी डॉ. सतीश शुक्ला और जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)