लखनऊ में धर्मांतरण करा रहे मुस्लिम, ईसाई संगठन:महिला हिंदू डॉक्टर भी टारगेट पर, पूर्व डीजीपी बोले- गजवा-ए-हिंद की कोशिश
लखनऊ में पिछले कुछ महीनों में धर्मांतरण की कई घटनाएं सामने आई हैं। शुरुआती जांच में कुछ ईसाई मिशनरियों और मुस्लिम संगठनों की भूमिका सामने आने की बात कही गई है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों और महिलाओं को निशाना बनाकर उन्हें लव जिहाद के जाल में फंसाते हैं। इसके बाद उन पर धर्मांतरण का दबाव बनाते हैं। ईसाई मिशनरियां भी प्रार्थना सभाओं में गरीब हिंदुओं को आर्थिक लालच देकर और बीमारी ठीक करने का दावा कर अपने झांसे में लेती हैं। इसके बाद धीरे-धीरे उनका धर्म परिवर्तन करवाती हैं। धर्मांतरण के मामलों पर पूर्व डीजीपी बृजलाल कहते हैं कि लव जिहाद के जरिए आतंकवादी पैदा करने की कोशिश हो रही है, ताकि भारत का गजवा-ए-हिंद (भारत के खिलाफ धार्मिक युद्ध) किया जा सके। उन्होंने एसटीएफ की जांच पर सवाल उठाने वाले लोगों को लेकर कहा कि ऐसे लोगों की जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जानी चाहिए, जो नजीर बने। वहीं, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि केजीएमयू अब अस्पताल जैसा नहीं लगता। ऐसा लगता है कि यह हिंदू लड़कियों को निशाना बनाने की जगह बन गया है। उन्होंने कहा कि केजीएमयू प्रशासन में बैठे लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए देखिए 3 तस्वीरें… पहले मुस्लिम लव जिहाद समझें हिंदू लड़कियां टारगेट, रेट कार्ड बने एसटीएफ ने KGMU में डॉक्टर रमीज और उससे जुड़े लोगों की जांच में यह साबित किया है कि गिरोह बनाकर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया जाता था और उनका धर्मांतरण कराया जाता था। अलग-अलग जातियों की लड़कियों को निशाना बनाने के लिए रेट कार्ड भी थे। लड़कियों को प्रभावित करने के लिए अच्छी फिजीक वाले डॉक्टरों को सुविधाएं भी दी जाती थीं। इसमें मौलाना सेक्युलर दिखने और झांसे में लेने से पहले लड़कियों को सुरक्षित महसूस कराने की ट्रेनिंग देते थे। KGMU में नर्सिंग स्टाफ को फंसाकर धर्मांतरण एसटीएफ की तरफ से KGMU में चल रहे धर्मांतरण गिरोह में सामने आए मामले में यह कहा गया है कि पैथोलॉजी और अन्य विभागों में तैनात कुछ डॉक्टरों और कर्मचारियों ने हिंदू महिला डॉक्टरों, छात्राओं और नर्सिंग स्टाफ को प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक और मानसिक शोषण करते थे। बाद में उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालते थे। पैथोलॉजी विभाग के एचओडी प्रो. सुरेश बाबू और डॉ. सुमायरा कयूम सहित अन्य लोग ऐसे मामलों को दबाने, आरोपियों का पक्ष लेने और हिंदू कर्मचारियों और डॉक्टरों के साथ भेदभाव करते थे। आरोपी डॉ. रमीज के मां-बाप भी ब्रेनवाश करते थे डा. रमीजुद्दीन उर्फ रमीज के मामले में पुलिस की तरफ से जारी चार्टशीट में कहा गया कि KGMU धर्मांतरण मामले का मुख्य आरोपी डा. रमीजुद्दीन उर्फ रमीज और उसके मां-बाप गैर मुस्लिम महिला डाक्टरों का ब्रेनवाश करके फंसाते थे। पहले सेक्युलर बनने का नाटक करते थे। इसके बाद कट्टर मुस्लिम बनकर अश्लील वीडियो और तस्वीर बनाकर धर्मांतरण कराते थे, फिर यातनाएं देते थे। उसके मां-बाप ने एक महिला डाक्टर को नशे की दवाई खिलवाकर बेटे डा. रमीज से दुष्कर्म करवाया था। दो महिला डाक्टरों का जबरन गर्भपात कराया था। अब चंगाई सभा के नाम पर ईसाई कन्वर्जन समझें… धार्मिक सभाओं के जरिये लोगों से संपर्क राजाजीपुरम में घर के अंदर आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर धर्मांतरण का आरोप भले ही पुलिस की प्रारंभिक जांच में साबित नहीं हुआ है, लेकिन लोगों को सभा में बुलाने और उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान का भरोसा देने का तरीका पहले सामने आए मामलों जैसा ही है। निगोहां और मोहनलालगंज में धर्मांतरण के मामलों की जांच में भी बीमारी, गरीबी और संतान सुख जैसी समस्याओं को लोगों से संपर्क बढ़ाने का माध्यम बनाने की बात सामने आई थी। निगोहां के बक्तौरीखेड़ा गांव में सितंबर 2025 में चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण का मामला सामने आया था। पुलिस ने मलखान उर्फ मैथ्यूज को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह बीमारी ठीक करने और आर्थिक परेशानियां दूर करने का भरोसा देकर लोगों को सभा में बुलाता था। धार्मिक सभाओं के जरिये लोगों से संपर्क बढ़ाने की बात भी जांच में सामने आई थी। आर्थिक मदद और बीमारी के इलाज का दावा इसी तरह जुलाई 2026 में मोहनलालगंज के भरसवां गांव में धर्मांतरण का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस की जांच में बीमारी का इलाज, संतान सुख, आर्थिक मदद और बच्चों की शिक्षा समेत कई तरह के प्रलोभन देने की बात सामने आई थी। गिरोह लोगों को रुपयों का लालच देता था। इसके बाद रात में बैठक की जाती थी और फिर लोगों को बरगलाकर उन्हें क्रिप्टो क्रिश्चियन यानी गुप्त ईसाई बनाया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह लोगों को नाम बदलने के लिए नहीं कहता था। एक पीढ़ी के बाद दूसरी या फिर तीसरी पीढ़ी पूरी तरह से ईसाई हो जाती थी और फिर उनका नाम परिवर्तित कर दिया जाता था। 1 नवंबर को घर में चल रही थी चंगाई सभा 1 नवंबर को राजाजीपुरम के डी-तीन स्थित मकान में हर रविवार प्रार्थना सभा आयोजित होने की जानकारी सामने आई है। इसमें दुबग्गा, काकोरी और मोहान समेत अलग-अलग इलाकों से महिला-पुरुष और बच्चे पहुंचते थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभा में शामिल लोगों ने पूछताछ में बताया है कि सभा में बीमारी, गरीबी, संतान सुख आदि का भरोसा दिया जाता था। विश्व हिंदू परिषद की उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने बताया कि प्रर्थना सभा में 100 से ऊपर महिलाएं, जेंट्स और बच्चे बैठे थे। महिलाओं ने बताया कि हमें ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए बुलाया गया है। इससे हमारी दुख, परेशानी दूर होगी। इसलिए हम लोग यहां आए हैं। हालांकि, तालकटोरा पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में धर्मांतरण के साक्ष्य नहीं मिले हैं। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के लोगों का कहना है कि पुराने मामलों की तरह यहां लालच लेकर धर्मांतरण का खेल चल रहा था। पुलिस को इसकी गंभीरता से जांच करनी चाहिए। ………………….. संबंधित 2 खबरें पढ़िए- दवा खिलाकर हिंदू डॉक्टरों का रेप करता था रमीज:बाप शराब की बोतलें मारता, मां प्रेस से दागती थी; धर्मनिरपेक्ष होने का नाटक करते लखनऊ में 100 लोगों के धर्मांतरण कराने का आरोप:विरोध करने पहुंचे विहिप कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की, पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)