कानपुर में मोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स दुकान में भीषण आग:दीपावली पर गुरुद्वारे में माथा टेकने गए थे, एक करोड़ का नुकसान हुआ

Nov 09, 2026 - 13:54
0
कानपुर में मोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स दुकान में भीषण आग:दीपावली पर गुरुद्वारे में माथा टेकने गए थे, एक करोड़ का नुकसान हुआ
बर्रा आठ में रविवार रात शार्ट सर्किट से मोबाइल और इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते आग बुझा दिए जाने से मकान की ऊपरी मंजिल तक लपटें नहीं पहुंच सकीं और गृहस्थी का सामान सुरक्षित बच गया। रविवार रात परिवार संग माथा टेकने गए थे बर्रा-आठ निवासी सुरेंद्र सिंह की घर में ही सरदार जी मोबाइल वाले के नाम से इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। सुरेंद्र ने बताया कि रविवार रात दुकान बंद करने के बाद वह परिवार के साथ गुरुद्वारे में माथा टेकने गए थे। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद दुकान में आग लगने की सूचना मिली। आनन-फानन में घर पहुंचे तो दुकान धू-धूकर जल रही थी। इस बीच सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर फाइटर्स ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। सुरेंद्र ने बताया कि आग से करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User