बरेली में महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव:जैन मंदिरों में हुआ अभिषेक और शांतिधारा, श्रद्धालुओं ने चढ़ाया निर्वाण लाडू
बरेली में जैन धर्मावलंबियों ने उदया तिथि के अनुसार दीपावली का पर्व भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर सुबह शहर के दोनों जैन मंदिरों में अभिषेक और शांतिधारा की गई। इसके बाद भगवान महावीर स्वामी का पूजन-पाठ कर निर्वाण कांड पढ़ा गया और निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। जैन मान्यता के अनुसार, इसी दिन गोधूलि बेला में इंद्रभूति गौतम गणधर स्वामी को केवलज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इस अवसर पर घरों में भगवान महावीर स्वामी और गौतम गणधर स्वामी का पूजन किया गया। केवलज्ञान ज्योति के प्रतीक स्वरूप चार बाती वाले 16 दीपक जलाए गए। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। जैन मंदिर में एसपी सिटी चिराग जैन और कर्नल जेसी ऋषभ जैन के पहुंचने पर समाज के लोगों ने तिलक, माला और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ जैन ने 15 नवंबर से शुरू होने वाले जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन माध्यम से अपना डाटा दर्ज कराने का आग्रह किया। कार्यक्रम में अतुल जैन, मनीष जैन, नीति जैन, धनंजय जैन, एपी जैन, डॉ. पीके जैन, इंजीनियर एके जैन, त्रिशला जैन, रीता जैन, एडवोकेट वैभव जैन और सुमन कुमार जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सत्येंद्र कुमार जैन ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)