कानपुर से दिल्ली के बीच चलेगी एक और नई ट्रेन:रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, कोहरे में यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Sep 25, 2026 - 12:21
0
कानपुर से दिल्ली के बीच चलेगी एक और नई ट्रेन:रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, कोहरे में यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
कानपुर रेल यात्रियों के लिए सर्दियों में सफर से जुड़ी दो बड़ी खबरें हैं। एक ओर कोहरे के मौसम में परिचालन कारणों से कई ट्रेनों को दिसंबर से फरवरी तक निरस्त करने और कुछ के फेरे कम करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, दूसरी ओर कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक मेल ट्रेन शुरू करने को मंजूरी मिली है। इससे कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रात में सफर का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी एक और ट्रेन ट्रेन संख्या 14153/14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल मेल रोजाना चलेगी। कानपुर से यह ट्रेन रात 8:40 बजे रवाना होकर सुबह 4:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से रात 11:25 बजे चलेगी और सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में करीब 428 किमी की दूरी तय होगी। रास्ते में फफूंद, इटावा, टुंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद में ठहराव दिया गया है। इससे कानपुर के साथ इटावा, अलीगढ़, गाजियाबाद और दिल्ली क्षेत्र के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। कोहरे में इन ट्रेनों पर असर कोहरे के मौसम में 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर और 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज को 2 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 तक निरस्त रखा जाएगा। इसी तरह 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता 4 दिसंबर से 26 फरवरी और 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा कई ट्रेनों के साप्ताहिक फेरे भी कम किए गए हैं। हावड़ा-मथुरा ट्रेन भी आंशिक रूप से प्रभावित 12177 हावड़ा-मथुरा ट्रेन 4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक आगरा कैंट-मथुरा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। वहीं 12178 मथुरा-हावड़ा 7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक मथुरा-आगरा कैंट के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User