कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले सफाई व्यवस्था की खुली पोल:तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे DPRO को मिली गंदगी, 3 दिन में मांगी रिपोर्ट
रायबरेली के डलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों के बीच सफाई व्यवस्था की हकीकत सामने आई है। जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) के औचक निरीक्षण में ग्राम पंचायत स्तर पर कई कमियां मिलीं। संपर्क मार्गों के किनारे कूड़ा बिखरा था, शौचालय भवन गंदा मिला और चैंबर के ढक्कन भी सुरक्षित नहीं थे। इस पर अधिकारी ने संबंधित सचिव और कर्मचारियों को तीन दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर अनुपालन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इससे पहले डीएम सरनीत कौर ब्रोका भी डलमऊ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दे चुकी हैं। इसके बाद DPRO ने डलमऊ ग्राम पंचायत पहुंचकर सफाई और स्वच्छता से जुड़े कार्यों की स्थिति देखी। संपर्क मार्गों के किनारे मिला कूड़े का ढेर निरीक्षण के दौरान पंचायत के संपर्क मार्गों के किनारे प्लास्टिक, कागज और अन्य ठोस कचरा बिखरा मिला। कूड़ा जमा होने वाले स्थानों के आसपास झाड़ियां और बेकार वनस्पति भी उगी हुई थी। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होने की आशंका है। शौचालय भवन में सीलन और गंदगी मिली स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय भवन की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। भवन के बाहर सीलन और गंदगी थी। दीवारों का रंग बदरंग हो चुका था। इसके अलावा शौचालय के पास बने चैंबर और गड्ढे का ढक्कन गायब या असुरक्षित हालत में मिला। खुले चैंबर ढकने और सफाई कराने के निर्देश DPRO ने संबंधित सचिव और कर्मचारियों को तत्काल सफाई अभियान चलाने, खुले चैंबर ढकने और कूड़े का अलग-अलग निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले से पहले सभी कमियों को दूर करने पर जोर दिया। तीन दिन में फोटो सहित देनी होगी रिपोर्ट अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सुधार कार्य पूरे होने के बाद उनकी तारीख सहित तस्वीरें ली जाएं। संबंधित सचिव और कर्मचारी तीन दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट कार्यालय में जमा करेंगे। लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)