पुराने मुकदमे में राजीनामा न करने पर बुजुर्ग पर हमला:महोबा में 6 दिन बाद FIR, आरोपी पर एससी-एसटी एक्ट समेत केस दर्ज
महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के बिहार गांव में 2019 के पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाकर बुजुर्ग चंद्रभान पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि राजीनामा करने से इनकार करने पर पुष्पेंद्र राजपूत ने उन पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में चंद्रभान का हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोट आई। हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। रास्ते में रोककर राजीनामा करने का बनाया दबाव घायल के बेटे इंद्रपाल की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, 8 नवंबर की सुबह चंद्रभान मूंगफली थ्रेसर का पता लगाने जा रहे थे। तभी रास्ते में बिहार गांव निवासी पुष्पेंद्र राजपूत पुत्र छत्रपाल ने उन्हें रोक लिया। आरोपी ने वर्ष 2019 में दर्ज छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में समझौता करने की बात कही। चंद्रभान के विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़े। महोबा से झांसी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर हमले के बाद परिजन चंद्रभान को तत्काल महोबा अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि पुराने मुकदमे में लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। छह दिन बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी अवधेश मिश्रा ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पुष्पेंद्र राजपूत के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ कुलपहाड़ अनुरुद्ध सिंह कर रहे हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)