कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी में जुटा अयोध्या जिला प्रशासन:सभी प्रमुख स्नान घाटों पर पुलिस की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से लैस हुए
कार्तिक परिक्रमा मेले की सकुशल समाप्ति के बाद अब अयोध्या जिला प्रशासन कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों में जुट गया है। 24 नवंबर को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए सेक्टर और जोन में व्यवस्था बांटी जा रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान का बहुत महत्व है।भक्त अपने परिवार को लेकर स्नान के लिए तो उनको एक बेहतर अनुभव मिलेगा। एसडीआरएफ, फ्लड कंपनी और जल पुलिस की तैनाती रहेगी वहीं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कच्चा घाट, पक्का घाट, नया घाट समेत सभी प्रमुख स्नान घाटों पर वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक घाट को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ, फ्लड कंपनी और जल पुलिस की तैनाती रहेगी। वाहनों की पार्किंग और सुगम आवागमन की व्यवस्था की जा रही
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। वाहनों की पार्किंग और सुगम आवागमन की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित अयोध्या पहुंचने की अपील करते हुए बेहतर व्यवस्थाओं का भरोसा दिलाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)