व्यापारियों ने सरकार को 10 मांगों का ज्ञापन सौंपा:60 साल से अधिक उम्र के व्यापारियों को 3 हजार रुपए पेंशन, बिजली दरें घटाने की मांग

Nov 21, 2026 - 17:33
0
व्यापारियों ने सरकार को 10 मांगों का ज्ञापन सौंपा:60 साल से अधिक उम्र के व्यापारियों को 3 हजार रुपए पेंशन, बिजली दरें घटाने की मांग
बरेली में संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम 10 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। व्यापारियों ने चुनाव से पहले मांगें पूरी करने की अपील की। उनका कहना है कि 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद अब तक कोई घोषणा नहीं हुई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष युवा सुनील खत्री ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के निर्देश पर जिलाधिकारियों के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जा रहे हैं। इसी क्रम में बरेली के व्यापारियों ने भी अपनी मांगें रखीं। व्यापारियों ने मांग की कि 60 साल से अधिक उम्र के पंजीकृत व्यापारियों को हर महीने 3 हजार रुपए पेंशन दी जाए। व्यापारी दुर्घटना बीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए किया जाए और व्यापारियों के स्टॉक का बीमा सरकारी स्तर पर कराया जाए। उन्होंने कमर्शियल बिजली की दरें घरेलू दरों के बराबर करने की मांग भी की। खत्री ने बताया कि 6 अक्टूबर को लखनऊ में हुए प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया था। उसी दिन शाम 6 बजे प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया था। खत्री के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया था। हालांकि, अब तक सरकार की ओर से कोई घोषणा नहीं हुई है। व्यापार मंडल के मुख्य कानूनी सलाहकार और बार एसोसिएशन के सचिव प्रशासन शांतनु मिश्रा तथा वरिष्ठ अधिवक्ता मोहसिन खान ने भी मांगों को जायज बताया और सरकार से जल्द फैसला लेने की अपील की। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संरक्षक युवा सुमित सक्सेना, महानगर महामंत्री युवा सैयद हैदर अली, विजय कुमार सक्सेना, आजाद नबी, मनोज देवल, इमरान खान, आयन मोहसिन, मुनासिर हुसैन, मुख्य मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार, रजत कुमार और समीर खान सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User