आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में मनाया गया 180वां खेल-दिवस:यूपीसीए सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन ने बच्चों संग मम्मी-पापा को दी फिटनेस की सीख

Nov 21, 2026 - 17:17
0
आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में मनाया गया 180वां खेल-दिवस:यूपीसीए सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन ने बच्चों संग मम्मी-पापा को दी फिटनेस की सीख
खेलों का मैदान सिर्फ दौड़ और पदकों का ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास का भी अखाड़ा होता है। यही संदेश लेकर शनिवार को आगरा के वजीरपुरा स्थित सेंट पीटर्स कॉलेज के 180वें वार्षिक खेल दिवस एवं सांस्कृतिक उत्सव में शनिवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन प्रवीन कुमार पहुंचे। कॉलेज मैदान में आयोजित इस आयोजन में सेंट फ्रांसिस, सेंट लारेंस, सेंट पीटर और सेट पाल हाउस के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा के प्रदर्शन के साथ देशभक्ति और एकता का जज्बा भी झलकाया। खेल बन चुका है जरूरत मुख्य अतिथि प्रवीन कुमार ने कहा खेल अब सिर्फ शौक नहीं, जरूरत बन चुका है। उन्होंने माता-पिता से कहा कि बच्चों को फिट रखने के लिए पहले खुद उठना होगा। मोबाइल सब कुछ खत्म कर रहा है। निबंध लिखना हो तो एआई की मदद ले लेते हैं बच्चे। खाना खाते वक्त मोबाइल हाथ में न रखें। पढ़ाई के साथ खेल भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के उत्साह में शामिल होने की अपील की। चारों हाउस को दिलाई शपथ मुख्य अतिथि प्रवीन कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुभारुआत हुई। कॉलेज बैंड ‘द लैगसी’ की धुन पर अतिथियों का स्वागत किया गया। छात्र दक्ष टंडन और अरिहान ने सभी का स्वागत किया। क्रॉस कंट्री रेस के विजेता छात्र लबीब खान, निकिन सेमुएल और इभान गांधी ने खेल ज्योति प्रज्ज्वलित की। प्रिंसिपल फादार डा. एल्विन पिंटो ने चारों हाउस के झंडे सौंपे और शपथ दिलाई। विभिन्न वर्ग में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं कार्यक्रम में 110 मीटर हर्डल्स, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रेस, क्लास एक से पांच के छात्रों की ‘रीच फॉर स्टार्स’ रेस, 400 मीटर रिले, ओल्ड ब्वायज रेस, टग ऑफ वार और साइकिल रेस जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। सांस्कृतिक मंच पर सामूहिक नृत्य ‘तत्वम’ और ग्रैंड फिनाले डांस ‘मिशन करेज’ ने देशभक्ति का माहौल बना दिया। कॉलेज बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन पर कार्यक्रम का समापन हुआ। ये रहे मौजूद मौके पर कॉलेज प्रेसीडेंट आर्चबिशप डॉ. रॉफी मंजलि, अतिथि निवर्तमान आर्चबिशप डॉ. अल्बर्ट डिसूजा, उप-प्रधानाचार्य फादर कुलकान्त, फादर लुईस खेस, कोऑर्डिनेटर शोभा राना, सेंट पीटर्स ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन की ओर से पराग गौतम, अनमोल, डा. रामानंद चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User