काशी में दिपावली के बाद बढ़े सांस के मरीज:अस्थमा, सीओपीडी और एलर्जी ब्रोंकाइटिस के मरीजों ज्यादा खतरा, डॉक्टर बोले घर के अंदर रहे

Nov 09, 2026 - 14:27
0
काशी में दिपावली के बाद बढ़े सांस के मरीज:अस्थमा, सीओपीडी और एलर्जी ब्रोंकाइटिस के मरीजों ज्यादा खतरा, डॉक्टर बोले घर के अंदर रहे
काशी में दिपावली के बाद वायु प्रदूषण और धूल के कण सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। अस्थमा, सीओपीडी और एलर्जी ब्रोंकाइटिस के मरीजों को सांस लेने में ज्यादा दिक्कत हो रही है। ओपीडी में इस बीमारी से जुझ रहे रोजाना की अपेक्षा दोगुना मरीज पहुंच रहे है। हालांकि अभी कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है। लेकिन स्तिथि गंभीर हो सकती है। पहले से कमजोर फेफड़ों में धूल के कण पहुंचने से सांस की नलियों में सिकुड़न हो सकती है। आंखों में लालिमा और खुजली के साथ त्वचा पर एलर्जी की समस्याएं बढ़ रही है। डॉक्टरों ने सांस, हृदय और ब्लड प्रेशर के मरीजों को नियमित दवाएं लेने और प्रदूषण से बचाव की सलाह दी है। सांस के मरीजों के फेफड़ों पर ज्यादा असर श्री शिव प्रसाद गुप्त जिला मंडलीय चिकित्सालय के कैंसर रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशियन डॉ. शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि वायु प्रदूषण में मौजूद धूल के कण सांस के मरीजों के लिए ज्यादा नुकसानदायक होते हैं। अस्थमा, सीओपीडी और एलर्जी ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोगों के फेफड़े पहले से प्रभावित रहते हैं। ऐसे में धूल के कण सांस की नलियों में सिकुड़न पैदा कर सकते हैं। इससे सांस की बीमारी बढ़ जाती है और मरीज को सांस लेने में काफी परेशानी होने लगती है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को कभी-कभी सांस की दिक्कत होती है और वे नियमित दवाएं नहीं लेते, उन्हें भी प्रदूषण के कारण अचानक परेशानी बढ़ सकती है। सांस तेजी से फूले तो तुरंत अस्पताल पहुंचाएं डॉ. उपाध्याय ने कहा कि अगर किसी सांस के मरीज को अचानक बहुत ज्यादा सांस फूलने लगे, बेचैनी हो या सांस लेने में परेशानी बढ़ जाए तो इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। कई बार स्थिति गंभीर होने पर ऑक्सीजन और अन्य जरूरी उपचार देने पड़ते हैं। आंखों में लालिमा, खुजली और त्वचा पर भी हो सकती है एलर्जी डॉ. उपाध्याय ने बताया कि आंखों में लालिमा या खुजली होने पर आंखों के डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। नियमित दवाएं लें, घर के अंदर पटाखे जलाने से बचें डॉ. उपाध्याय ने बताया कि सांस के मरीज अपनी डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं नियमित रूप से लेते रहें। हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को भी दवाओं में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। जिन घरों में बुजुर्ग या सांस के मरीज हैं, वहां खिड़की-दरवाजे बंद रखने का प्रयास करें, ताकि बाहर की धूल और धुआं कम से कम अंदर पहुंचे। उन्होंने खासतौर पर घर के अंदर पटाखे नहीं जलाने की सलाह दी। पटाखों का धुआं कमरे में लंबे समय तक रह सकता है, जिससे सांस और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को परेशानी हो सकती है। ऐसे घरों में बच्चों को भी अंदर पटाखे जलाने से रोकना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User