भट्ठे पर काम करते समय मजदूर को सांप ने काटा:पीलीभीत के संदीप का महराजगंज जिला अस्पताल में इलाज जारी

Nov 24, 2026 - 14:09
0
भट्ठे पर काम करते समय मजदूर को सांप ने काटा:पीलीभीत के संदीप का महराजगंज जिला अस्पताल में इलाज जारी
भट्ठे पर काम करते समय मजदूर को विषैले सांप ने काटा, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज महराजगंज। जिले के एक भट्ठे पर काम करने के दौरान एक मजदूर को विषैले सांप ने काट लिया। सांप के काटने से उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, संदीप पुत्र तुलाराम निवासी ग्राम इटा गांव, जनपद पीलीभीत, नेचुरल क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कॉपियां भट्ठे पर मजदूरी का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक विषैले सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घटना के बाद भट्ठे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उसका उपचार शुरू किया। इस संबंध में डॉक्टर सर्वेश प्रताप सिंह ने बताया कि सांप के काटने के बाद मजदूर की हालत गंभीर थी। उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User