पेट्रोल भरवाकर बिना पैसा दिए फरार हुए 3 आरोपी गिरफ्तार:लखनऊ में बिना नंबर प्लेट की कार से पहुंचे थे, सेल्समैन को 500 मीटर घसीटा
लखनऊ में पेट्रोल भरवाकर भागने वाले कारसवार तीन आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने 4 हजार का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद पैसा मांगने पर फरार होने लगे। इस दौरान वे सेल्समैन को भी घसीट ले गए। करीब 500 मीटर दूर ले जाकर उसे धक्का देकर गिरा दिया। सड़क पर गिरने से सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। मामला 8 नवंबर तड़के करीब 4:19 बजे गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर रोड की है। गिरफ्तार आरोपियों में हैबत मऊ निवासी आर्यन सिंह चौहान (19), कल्ली पश्चिम निवासी समृद्ध चतुर्वेदी (18) और वृंदावन कॉलोनी निवाली दिव्यांश श्रीवास्तव (19) शामिल हैं। पढ़िए पूरा मामला… पुलिस के मुताबिक, 8 नवंबर की सुबह काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली किया सोनेट कार से पकड़ गए तीनों युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। उन्होंने 4 हजार का पेट्रोल भरावाया। पेट्रोल भरने के बाद जब सेल्समैन सचिन ने रुपए मांगे तो तीनों बिना पेमेंट किए जाने लगे। सचिन ने उन्हें रोकने के लिए कार का दरवाजा पकड़ लिया। आरोप है कि कार सवारों ने रुपये देने के बजाय जान से मारने की नीयत से गाड़ी तेज दौड़ा दी। सचिन कार में फंसकर सड़क पर घिसटता रहा। तीनों आरोपी सचिन को धक्का देकर फरार हो गए। कार से पुलिस को चकमा देने का था भरोसा वारदात के बाद आरोपियों को भरोसा था कि कार पर नंबर प्लेट नहीं होने के कारण पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाएगी। इसी वजह से वे शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमते रहे और अपने ठिकाने बदलते रहे। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आठ टीमों का गठन किया। घटनास्थल और आसपास के करीब 120 किलोमीटर क्षेत्र में अलग-अलग रास्तों पर लगे 345 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी साक्ष्योंऔर फुटेज के विश्लेषण से कार और उसमें सवार युवकों की पहचान कर ली गई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पेट्रोल पंपों पर पहले भी करते थे ऐसी हरकत पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों दोस्त हैं और अक्सर रात में कार से घूमते थे। कई बार पेट्रोल भरवाने के बाद बिना रुपये दिए निकल जाते थे। घटना वाली रात भी दो-तीन पेट्रोल पंपों पर पहुंचे थे, लेकिन वहां कर्मचारियों ने पहले भुगतान करने की बात कही तो वे बिना पेट्रोल भरवाए लौट गए। इसके बाद जीएस फिलिंग स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने धौंस जमाते हुए पेट्रोल भरवाया और चार हजार रुपये का भुगतान किए बिना निकलने लगे। कर्मचारी के कार का दरवाजा पकड़ने पर उन्होंने गाड़ी तेज कर दी। आरोपियों ने यह भी बताया कि लोगों पर रौब जमाने के लिए कार पर 'अधिवक्ता, उच्च न्यायालय' लिखवा रखा था।
तीनों की उम्र 18 से 19 साल, दो पर पहले से मुकदमा तीनों पीजीआई थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, समृद्ध और दिव्यांश के खिलाफ आशियाना थाने में वर्ष 2025 में मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पेट्रोल पंप मैनेजर सुशील कुमार वर्मा की तहरीर पर गोसाईंगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की किया सोनेट कार बरामद की है। ………………………. संबंधित खबर पढ़िए- लखनऊ में ₹4000 का पेट्रोल कार में भरवाकर भागे, VIDEO:सेल्समैन को 500 मीटर घसीटा, धक्का देकर गिराया; कार पर अधिवक्ता लिखा था
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)