कमरे की अंदर से बन्द कुंडी ने उलझाई मर्डर मिस्ट्री:पुरानी PHC में दम्पति मर्डर केस, चौथे दिन भी पुलिस को नहीं मिला सुराग, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Nov 08, 2026 - 10:55
0
कमरे की अंदर से बन्द कुंडी ने उलझाई मर्डर मिस्ट्री:पुरानी PHC में दम्पति मर्डर केस, चौथे दिन भी पुलिस को नहीं मिला सुराग, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कन्नौज के गुरसहायगंज में 5 नवम्बर को घर के कमरे में पति-पत्नी की हत्या के मामले ने पुलिस को खासा उलझा दिया। चौथे दिन तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। घटना वाले दिन मृतक दम्पति के कमरे की कुंडी अंदर से बन्द थी, जिसको लेकर कहानी उलझ गई। गुरसहायगंज की पुरानी पीएचसी स्थित क्वार्टर में रहने वाले संजीव कठेरिया और उनकी पत्नी शिखा के शव 3 दिन पहले उन्हीं के घर के कमरें में पड़े मिले थे, जबकि उनकी 3 साल की बेटी मरणासन्न हालत में मिली थी। जिसे इलाज के लिए इटावा जिले के सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर इस मामले की परतें खोलने के लिए पुलिस की 5 टीमों का गठन घटना वाले दिन ही कर दिया गया था, लेकिन चौथे दिन तक पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगालने और घटना के समय एक्टिव मोबाइल की लोकेशन तक ही सीमित रहे गई। कमरे में खून से लथपथ पति-पत्नी के शव और मरणासन्न बच्ची को देखकर हर कोई स्तब्ध था। मर्डर के कयास लगाकर परिजन और रिश्तेदार पुलिस से हत्यारोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे, जबकि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार का दावा है कि घटना के वक्त दम्पति के कमरे की कुंडी अंदर से बन्द थी। ऐसे में वहां किसी का पहुंचना सम्भव नहीं है। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल डाले, घटना के समय घटनास्थल के आसपास एक्टिव मोबाइल की लोकेशन पता कर कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। लेकिन हत्यारोपी तक पहुंचने में 3 दिन बाद भी सफलता नहीं मिल सकी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User