नपा अध्यक्ष की शिकायत पर विधायक समेत 4 नामजद:रास्ता रोककर हमला और धमकी देने का आरोप, सपा नेताओं राजनीतिक स्टंट बताया
मंझनपुर नगर पालिका परिषद के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ की शिकायत पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव और मंझनपुर से विधायक इंद्रजीत सरोज समेत 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में रास्ता रोककर हमला करने, गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। सपा नेताओं ने मुकदमे को राजनीतिक स्टंट बताया। वीरेंद्र सरोज ने शनिवार रात करीब 7 बजे करारी थाने के प्रभारी निरीक्षक को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने कार्रवाई की मांग की थी। सरोज के मुताबिक, वह अशोक नगर, वार्ड नंबर 10, ओसा चौराहा, मंझनपुर के निवासी हैं। शिकायत के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को शाम करीब 4:30 बजे वह मंझनपुर नगर पालिका से अपनी गाड़ी में प्रयागराज जा रहे थे। आरोप है कि म्योहर गांव में प्रदीप चौधरी के घर के पास इंद्रजीत सरोज, ओसा निवासी वेदपाल, शादाब और शिवपूजन यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। सरोज ने आरोप लगाया कि लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर हमला किया और ‘भाजपा मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। शिकायत में गाली देने और जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही गई है। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सदर सौरभ सामंत देर रात करारी थाने पहुंचे। वहां वीरेंद्र सरोज और कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घटना की जानकारी दी। जांच के बाद रात करीब 12 बजे के बाद वीरेंद्र सरोज की शिकायत पर इंद्रजीत सरोज समेत चार लोगों और सैकड़ों अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे में नामजद लोगों में मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज, वेदपाल, शादाब और शिवपूजन यादव शामिल हैं। सैकड़ों अज्ञात समर्थकों के नाम-पते दर्ज नहीं हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)