कमरे में मृत मिला धार्मिक-मंडली में नृत्य करने वाला युवक:सम्भल में खून की उल्टी के बाद हुई मौत, मिलीं कई आपत्तिजनक चीजें

Nov 19, 2026 - 22:25
0
कमरे में मृत मिला धार्मिक-मंडली में नृत्य करने वाला युवक:सम्भल में खून की उल्टी के बाद हुई मौत, मिलीं कई आपत्तिजनक चीजें
संभल के गंवा कस्बे में गुरुवार को 22 साल के युवक का शव उसके घर के कमरे में मिला। युवक धार्मिक कार्यक्रमों की मंडली में नृत्य-नाटिका पेश करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से कमरे की जांच कराई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर में दरवाजा खोला तो जमीन पर पड़ा मिला दीपक मामला गुन्नौर तहसील के रजपुरा थाना क्षेत्र का है। दीपक, कीर्तन का बेटा था। उसकी भाभी विमलेश अपने आठ साल के बच्चे के साथ उसी मकान के अलग कमरे में रहती हैं। विमलेश के पति संतोष जयपुर में मजदूरी करते हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे तक दीपक कमरे से बाहर नहीं आया तो विमलेश ने उसे आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला। अंदर दीपक जमीन पर पड़ा था। उसे खून की उल्टी हुई थी। विमलेश ने इसकी जानकारी जयपुर में रह रहे संतोष को दी। कमरे से मिलीं आपत्तिजनक चीजें पुलिस के मुताबिक, कमरे से कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। विमलेश ने पुलिस को बताया कि दीपक के कमरे पर लड़के आते थे। उसे कई बार ऐसा न करने की हिदायत दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार शाम छह बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया। अभी किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User