कोर्ट के आदेश के बाद भी अवैध कब्जे की कोशिश:सोनभद्र के रामगढ़ गांव में 17 लोगों को आवंटित जमीन पर कब्जे का आरोप
राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के रामगढ़ गांव में जमीन की सीमाएं राजस्व नक्शे में स्पष्ट दर्ज होने और सिविल न्यायालय से पक्ष में आदेश पारित होने के बावजूद जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों पर गाटा संख्या 84 और 87 के साथ सरकारी भूमि पर भी कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।मामले में शिकायत के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से परिवार परेशान है।स्थानीय राजस्व कर्मियों और पुलिस बल पर गंभीर आरोप लगाते हुए गुरूवार की दोपहर मे जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, संबंधित जमीन 17 लोगों के नाम आवंटित की गई है।इसके बावजूद अब तक आवंटित लोगों को वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका है।आरोप है कि कुछ लोग जमीन की निर्धारित सीमा को दरकिनार कर दीवार से सटाकर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।इस संबंध में सिविल न्यायालय में मामला पहुंचा था,जहां से पीड़ित पक्ष के समर्थन में आदेश भी पारित हुआ है।इसके बावजूद कथित रूप से कब्जे की कोशिश बंद नहीं हुई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस को कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।न्याय की उम्मीद में परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय और क्षेत्राधिकारी के यहां भी गुहार लगा चुका है। बताया कि क्षेत्राधिकारी ने थाना प्रभारी को फोन कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया था,लेकिन अब तक स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उनके मकान के पीछे बनी नाली और पानी की निकासी के लिए लगाया गया पाइप तोड़ दिया गया है।इससे घर के पानी की निकासी प्रभावित हो रही है और परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ितों का कहना है कि मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह उन्होंने अपना आशियाना बनाया है।अब जमीन और मकान पर कथित कब्जे की कोशिश से परिवार भय और चिंता में है। पीड़ित परिवार ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौप कर मामले की निष्पक्ष जांच,राजस्व टीम से जमीन की पैमाइश कराने और कथित अवैध कब्जे पर रोक लगाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)