लखीमपुर खीरी से कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ रवाना:शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों वर्कर बस से संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने निकले

Nov 26, 2026 - 10:18
0
लखीमपुर खीरी से कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ रवाना:शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों वर्कर बस से संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने निकले
लखीमपुर खीरी से गुरुवार को सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने के लिए रवाना हुए। कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था बस से लखनऊ के लिए निकला। रवाना होने के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प जताया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि संविधान देश के लोकतंत्र की बुनियाद है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से पार्टी की ओर से संविधान रक्षा मार्च आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए वे लखनऊ जा रहे हैं। शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू के नेतृत्व में निकले इस जत्थे में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। बस से रवाना होने के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि संविधान में सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए गए हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए संवैधानिक संस्थाओं और नागरिक अधिकारों की रक्षा जरूरी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लखनऊ में आयोजित मार्च के माध्यम से वे अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उनका उद्देश्य संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User