गाजियाबाद में 11 डिग्री पहुंचा टेंपरेचर:सुबह से धूप खिलने पर मौसम साफ, AQI 264 पहुंचा

Nov 26, 2026 - 10:18
0
गाजियाबाद में 11 डिग्री पहुंचा टेंपरेचर:सुबह से धूप खिलने पर मौसम साफ, AQI 264 पहुंचा
गाजियाबाद में सर्द हवाओं के चलते ठंड बढ़ने लगी है। आज गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। नवंबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है। ऐसे में रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। लगातार घट रहा तापमान मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड और बढ़ेगी। पिछले तीन दिनों में तापमान घटकर 13 डिग्री सेल्सियस से 11 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। वीक इसी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। फिलहाल एनसीआर में कोहरा नहीं पड़ रहा है। कोहरे की शुरुआत होने के बाद ठंड और बढ़ सकती है। 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा बुधवार रात से सर्द हवाएं चल रही हैं। आज गुरुवार को दिनभर मौसम साफ रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। अगले 24 घंटे तक मौसम सर्द बना रह सकता है। AQI 264, प्रदूषण बढ़ा गाजियाबाद का AQI 264 दर्ज किया गया। हालांकि, प्रदूषण पर रोकथाम के लिए जिले में निर्माण कार्यों पर रोक जारी है। कक्षा 5 तक के स्कूलों में हाइब्रिड मोड में पढ़ाई हो रही है। नगर निगम की टीमें सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव कर रही हैं। मशीनों से सड़कों की सफाई कराई जा रही है। खुले में कचरा जलाने पर भी रोक है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। प्रदूषण रोकने के लिए ये पाबंदियां लागू डीजल से चलने वाले इंजनों पर रोक रहेगी। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाने की अनुमति नहीं है। निजी वाहनों का इस्तेमाल कम कराने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाया गया है। खुले में कचरा और सूखे पत्ते जलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। तारकोल से सड़क बनाने जैसे प्रदूषण बढ़ाने वाले कामों पर भी रोक लगाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User