पेट्रोल पंप से 750 लीटर डीजल लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार:बिजनौर में सफारी, सात खाली कैन और 8,850 रुपए बरामद

Nov 25, 2026 - 08:17
0
पेट्रोल पंप से 750 लीटर डीजल लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार:बिजनौर में सफारी, सात खाली कैन और 8,850 रुपए बरामद
बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप से 750 लीटर डीजल भरवाकर बिना भुगतान किए टाटा सफारी से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीजल की कीमत 71,400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टाटा सफारी, सात खाली प्लास्टिक कैन, 8,850 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पर्ची बनाने के बहाने सेल्समैन को भेजा कार्यालय पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को चंद्रमोहन पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव ज्ञानपुर, थाना नगीना ने हल्दौर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति काली टाटा सफारी लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा और कार में रखी कैनों में 750 लीटर डीजल भरवाया। इसके बाद आरोपी ने सेल्समैन शहशाह आलम से हाथ से पर्ची बनाने को कहा और उसे कार्यालय भेज दिया। इसी दौरान आरोपी फोन पर बात करने का नाटक करते हुए डीजल लेकर कार सहित फरार हो गया। जांच में सहारनपुर के आरोपी की हुई पहचान पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान तंजील अली अंसारी पुत्र वाजिद अली अंसारी, निवासी मोहल्ला शाहमदार जाहफर नवाज, थाना कोतवाली शहर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई। हल्दौर पुलिस ने मंगलवार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने टाटा सफारी कार (UP14BK0363), सात नीली खाली प्लास्टिक कैन, 8,850 रुपए नकद और स्लेटी रंग का सैमसंग मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) जोड़ी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मंगलवार रात करीब 8 बजे सीओ सिटी अभय पांडे ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User