लखीमपुर में सांप ने युवती को डसा:चाचा सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा; डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया
लखीमपुर खीरी के निघासन कस्बे में रविवार शाम उस समय अस्पताल में हड़कंप मच गया, जब एक युवती को सांप के डसने के बाद उसका चाचा सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद करके अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में डिब्बे के अंदर सांप देखकर मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। युवती को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, निघासन कस्बे के एहन वाले निवासी शाहिद की 18 वर्षीय बेटी इकरा रविवार शाम घर की छत पर थी। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने के बाद युवती की हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए और उसे तत्काल निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे।
इस दौरान युवती के चाचा इश्तियाक ने सांप को भी पकड़ लिया और उसे एक डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में जब परिजनों ने डॉक्टरों को सांप दिखाया तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। डिब्बे में सांप देखकर अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
डॉक्टरों ने युवती का प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए।
निघासन सीएचसी के डॉक्टर देव राज राना ने बताया कि युवती को सांप ने काटा था। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)