घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव:लखनऊ में करता था काम, पत्नी ने बेल्ट के सहारे लटका देखा

Nov 24, 2026 - 15:34
0
घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव:लखनऊ में करता था काम, पत्नी ने बेल्ट के सहारे लटका देखा
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के भरतपुर भड़वा गांव में मंगलवार को उमेश (36) का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। उनकी पत्नी रिंकी ने कमरे में पहुंचकर उन्हें लोहे के पाइप से बेल्ट के सहारे लटका देखा। उनकी आवाज सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उमेश, गुरु प्रसाद के बेटे थे। वह लखनऊ में रहकर ईंट-पथाई का काम करता था और परिवार का खर्च चलाते थे। मंगलवार को वह घर पर थे। दोपहर करीब दो बजे रिंकी किसी काम से कमरे में पहुंचीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उमेश दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई प्रयागराज में किताबों की मशीन से जुड़ा काम करता है। परिवार में उनकी मां बिटाना देवी, पत्नी रिंकी और तीन बेटियां हैं। सूचना मिलने पर माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल देखा और परिजनों से जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, उमेश के यह कदम उठाने की वजह अभी पता नहीं चली है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User