लखीमपुर में सुबह घना कोहरा छाया:तापमान घटा, सड़कों पर कम हुई विजिबिलिटी

Nov 26, 2026 - 09:29
0
लखीमपुर में सुबह घना कोहरा छाया:तापमान घटा, सड़कों पर कम हुई विजिबिलिटी
लखीमपुर खीरी जिले में नवंबर के आखिरी सप्ताह के साथ ठंड बढ़ने लगी है। गुरुवार सुबह शहरी और ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इससे सड़कों पर दूर तक देख पाना मुश्किल हुआ। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से चलना पड़ा। कई चालक लाइट जलाकर निकले। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के चलते सुबह ठिठुरन भी बढ़ गई। गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूरज निकलने के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटने लगा और मौसम साफ हुआ। नवंबर के आखिरी दिनों में सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस होने लगा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User