'हैदराबाद में अपनी सरकार बनाने की कोशिश करें':लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ लगी होर्डिंग, लिखा-'ओवैसी साहब अल्लाह के वास्ते आप हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए'

Nov 26, 2026 - 09:29
0
'हैदराबाद में अपनी सरकार बनाने की कोशिश करें':लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ लगी होर्डिंग, लिखा-'ओवैसी साहब अल्लाह के वास्ते आप हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए'
लखनऊ में संविधान दिवस पर सियासी पारा चढ़ गया है। AIMIM और आजाद समाज पार्टी की संयुक्त रैली से पहले शहर में कई जगहों पर असदुद्दीन ओवैसी के विरोध में होर्डिंग लगाई गई हैं। इन होर्डिंग के जरिए AIMIM प्रमुख को निशाने पर लेते हुए उन्हें हैदराबाद लौट जाने की नसीहत दी गई है। साथ ही उनसे उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में चुनाव नहीं लड़ने की अपील की गई है। ओवैसी से चुनाव न लड़ने की अपील शहर में लगी इन होर्डिंग पर लिखे संदेशों ने राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू कर दी है। पहली होर्डिंग पर लिखा है, ‘ओवैसी साहब अगर आप वाकई यह चाहते हैं कि हम लोग खुश रहें और तरक्की करें तो आपको यहां किसी भी राज्य में चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। अल्लाह ने आपको इस दौरान खूब नवाज दिया है, अब बस करिए।’ ‘अल्लाह के वास्ते हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए’ दूसरी होर्डिंग पर लिखा है, ‘ओवैसी साहब अल्लाह के वास्ते आप हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए। जब तक आप हैदराबाद में थे, हम खुश थे। हमारे धार्मिक स्थल महफूज थे।’ ‘हैदराबाद में अपनी सरकार बनाने की कोशिश करें’ वहीं, तीसरी होर्डिंग में ओवैसी से मुसलमानों के हित में खामोश रहने और हैदराबाद में अपनी सरकार बनाने की कोशिश करने की अपील की गई है। इसमें लिखा है, ‘ओवैसी साहब आप मुसलमानों पर रहम कीजिए। अगर आप चाहते हैं कि मुल्क का मुसलमान खुश रहे और तरक्की करे तो आप खामोश हो जाएं। हैदराबाद में अपनी सरकार बनाने की कोशिश करें।’ होर्डिंग पर किसी दल या व्यक्ति का नाम नहीं इन होर्डिंग को किस व्यक्ति या संगठन ने लगवाया है, इसका कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है। होर्डिंग के नीचे सिर्फ 'उम्मत-ए-मुस्लिमा (समस्त मुस्लिम कौम)' लिखा गया है। ऐसे में इनके पीछे किसका हाथ है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, AIMIM और आजाद समाज पार्टी की संयुक्त रैली से पहले ओवैसी के खिलाफ इस तरह के संदेशों ने शहर की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User